ब्रेकिंग न्यूज़सोजत

सोजत में बड़ी चोरी: मोबाइल शॉप से लाखों के मोबाइल और नकदी ले उड़े चोर।

वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर में शुक्रवार तड़के चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। काका चौराहा स्थित हरिकृष्णा मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और शोकेस में रखे लाखों रुपये के मोबाइल फोन सहित गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। दुकानदार को चोरी कि वारदात का पता सुबह चला, अंदर जाकर देखा तो मोबाइल फोन और नकदी गायब थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सोजत थाना के सब इंस्पेक्टर गोपालसिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और आमजनों में दहशत और रोष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏