सोजत में बेखौफ चोर, घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात- पुलिस जांच में जुटी।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए दिल्ली दरवाजा रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने रहने वाले संपतराज माली के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया।

घटना 30 जनवरी की रात करीब 3 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक अज्ञात युवक मुंह पर रुमाल बांधकर आया और कुछ देर बाइक के पास खड़ा रहा। आसपास की स्थिति भांपने के बाद वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

सुबह जब परिजन जागे तो बाइक गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी चोरी की वारदात कैद पाई गई। पीड़ित संपतराज माली ने सोजत थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। बाइक चोरी की इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

सोजत में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग का बड़ा छापा, 6 प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप!

मोड भट्टा स्थित  रेस्टोरेंट सहित बस स्टैंड के 5 प्रतिष्ठानों पर रसद विभाग की दबिश, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू

error: Content is protected !!