सोजत में 18 कन्याओं का सावा लेखन सम्पन्न, 21 फरवरी 2026 को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। सर्व हिन्दू समाज विवाह समिति सोजत के तत्वावधान में 18 जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का सावा लेखन कार्यक्रम आज अपरोक्ष आश्रम सोजत में श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। संतों एवं भामाशाहों के पावन सानिध्य में आयोजित इस सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्यजनो एंव समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समिति द्वारा आगामी 21 फरवरी 2026 को सोजत वाटिका, कृषि मंडी रोड, सोजत में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी 18 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल है।

सावा लेखन कार्यक्रम में संत महामंडलेश्वर श्री चेतन गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर आचार्य डॉ. श्री ओम जी महाराज, संत श्री पूर्णानंद जी महाराज एवं संत गौपुत्र श्री पुखराज जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
संतों ने अपने प्रवचनों में सामाजिक सेवा, कन्या सम्मान और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर भामाशाह अनोपसिंह लखावत, नारायलाल गुर्जर, कन्हैयालाल ओझा (उप प्रधान सोजत), ताराचंद सैनी (जिलाध्यक्ष माली समाज), नरपराज सोलंकी (अध्यक्ष घांची समाज), ओमप्रकाश मारु (अध्यक्ष सरगरा समाज), रूपाराम मेघवाल (सचिव मेघवाल समाज), चुन्नीलाल मेघवाल (जिला परिषद सदस्य), देवेंद्र व्यास (अध्यक्ष बार एसोसिएशन), सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समिति के संयोजक नारायण लाल, उपाध्यक्ष मेहरसा राणावत, सचिव अशोक कुमार एवं कोषाध्यक्ष मालाराम गोयल ने बताया कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश दिलाना है, जिससे समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।



