*
सोजत ,स्थानीय न्यायालय परिसर में माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका स्तर पर दिनांक 10.10.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हेतु गठित बैंचों में प्रथम बेंच श्रीमती रेखा रानी, एडीजे सोजत की अध्यक्षता व सदस्य के रूप में श्री आनन्दीलाल भाटी, अधिवक्ता व श्री मोहनलाल सूत्रकार, नायब तहसीलदार सोजत तथा द्वितीय बेंच में एजेम श्रीमती कायनात शेख एवं सदस्य के रूप में अधिवक्ता श्री देवेन्द्र कुमार व्यास द्वारा प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों को जरिये राजीनामा प्रकरणों के निस्तारण के लिये समझाईश की गई। इस लोक अदालत में 1623 प्रि लिटिगेशन व 653 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण रखे गये जिनमें से 902 प्रि-लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुए 606491/- रूपये की अवार्ड राशि तथा 226 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुये 11989754/- रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई। आज की इस राष्ट्रीय लोक अदालत एक रोचक मोड़ जब आया तब एडीजे कोर्ट की श्रीमती रेखा रानी बेंच ने एक प्रकरण जो दो पक्षों की तलाक़ की याचिका का था उल्लेखनीय बात यह है कि एक संतान भी थी लेकिन भावनात्मक समझाईस से दोनों पक्ष पुनः घर बसा कर बतोर पति पत्नी के साथ रहने के लिए राजी हो गए और न्यायालय में ही माल्यार्पण कर विदा किया और प्रकरण में सफलता प्राप्त की। लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों में श्री मुजीबुर्रहमान टाक, अशोक कुमार गहलोत, नावेद खान, नरेन्द्र सेन, अभिषेक व्यास, दुर्गाराम चौधरी, गजेन्द्र दवे, देवाराम परिहार, जितेन्द्र परिहार, महावीर मेवाड़ा, एसपी व्यास, विक्रम सिंह, जय तंवर, महेन्द्र चौधरी, प्रतिभा गुप्ता आदि अधिवक्तागण, वित्तियों संस्थाओं के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारी नेहा भाटिया, कैलाश चितारा, माणकलाल, महेश कुमार, ओमप्रकाश, बालाराम, लोकेश टाक, दीक्षा चौधरी, सुरज सिंह और तालुका विधिक सेवा समिति के मुकेश जांगिड़, दुलीचन्द कुमावत, अशोक राव, सुनील आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
सोजत राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में विवाहित जोड़े का पुनः घर बसाने की ऐतिहासिक पहल*
- संबंधित खबरें -




