सोजत:साहित्यकार अब्दुल समद राही को कथा शिरोमणि सम्मान से नवाजा,गणमान्य लोगो ने दी बधाई।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम शायर कवि बाल साहित्य लेखक अब्दुल समद राही को कथा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
अजमेर की सुपरिचित साहित्यिक संस्था शब्द सागर व राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल लेक विनोरा में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार आशा पांडे ओझा व अध्यक्षता कर रहे सीनियर आईएएस अफसर डॉक्टर सूरज सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी, साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया के हाथों राही को “माँ विमला देवी माथुर स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-3” के विजेता के रूप में संस्था के मानवस्त्र, मोतियों की माला, सम्मान पत्र व नकद राशि प्रदान कर “कथा शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दो पुस्तकों- रंजना माथुर द्वारा लिखित “चुनमुन की अक्षर टोली” और पावनी माथुर द्वारा रचित “दि हॉन्टेड मेन्शन” का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात संस्था शब्द सागर की संस्थापिका रंजना माथुर ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी वहीं अतिथियों का आदर सत्कार किया गया।
कार्यक्रम का सरस संचालन वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द भारद्वाज ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था के संरक्षक श्री सुबोध कुमार माथुर ने किया।
राही को मिले इस सम्मान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोबाइल भामाशाह अनोप सिंह लखावत शारीरिक शिक्षा जिला संरक्षक सत्तू सिंह भाटी, लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, फौजी अशोक सेन, कथाकार डॉ रशीद गौरी, कवि नवनीत राय रुचिर व्यंग्यकार उमाशंकर द्विवेदी, राम स्वरूप भटनागर, विशन सिंह भाटी, गीतकार पेन्टर दलपत राजेन्द्र जोशी मोहनसिह लखावत असलम कुरैशी राजेन्द्र व्यास अब्दुल गनी ताजक, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम सिलावट मिस्त्री मोहम्मद असलम ताजक, पप्सा टांक, जुगल किशोर दवे शंकर लाल पारीक, झूमर लाल गर्ग अनवर पठान सरवण सांखला, चेतन व्यास, फकीर मोहम्मद पठान, राजेश टेलर आदि कई गणमान्य जन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



