सोजत शहर की स्थापना के 973 वे वर्ष में कहीं आयोजन होंगे

राकेश भटनागर

प्राचीन ऐतिहासिक सोजत शहर की स्थापना के 973 वें वर्ष में प्रवेश को लेकर आगामी नवरात्रि पर्व पर क ई आयोजन होंगे। इसको लेकर मोतीचंद सेठिया आदर्श विधा मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा छठी में पढ़ने वाली बालिका दिव्या परिहार पुत्री महेन्द्र परिहार ने सेजल माता का प्रतिरुप धारण कर शनिवार को संदेश दिया। वहीं सोजत महोत्सव समिति के संरक्षक अनोप सिंह लखावत ने बताया कि नवरात्रा में एवं आसोज सुदी नवमी पर क ई आयोजन होगे वही समिति के इंवेट एक्सपर्ट पुष्पत राज मुणोत ने बताया कि ऐतिहासिक सोजत शहर के 973 वें वर्ष प्रवेश के क्रम में इस बार नवाचार किया जाऐगा। वहीं पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहेगा। सेजल माता मंडल के भीकाराम प्रजापत ने बताया कि नौ दिन तक सेजल माता मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ,हवन,भजन संकीर्तन आदि होगे तथा आसोज सुदी नवमी को भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाला जाऐंगा। सोजत महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए गोरधन लाल गहलोत,श्याम लाल व्यास, ताराचंद सैनी,सत्तु सिंह भाटी, राजेश अग्रवाल चुन्नीलाल बोस,जवरी लाल बौराणा सहित कई प्रबुद्ध जन जुटे हुए हैं। वहीं महोत्सव समिति अध्यक्ष पार्षद जोगेश जोशी 21 सितम्बर के बाद आयोजन की रुपरेखा प्रस्तुत करेगे।

error: Content is protected !!