सोजत

सोजत: शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता : फौजी अशोक सेन,पुलवामा के वीर सपूतों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। “शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे” — ये उद्गार पूर्व सैनिक संगठन के सचिव फौजी अशोक सेन ने व्यक्त किए। वे पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारे अमर जवानों का बलिदान देश की आत्मा में हमेशा जीवित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि सैनिकों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उनकी वीरता, साहस और देशप्रेम सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

शायर-कवि अब्दुल समद राही ने कहा कि यह दिन वीर योद्धाओं के शौर्य को नमन करने का है।

संस्था व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने कहा कि अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य के उस अजेय संकल्प का प्रतीक है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करता है।

शाहबाज खान ने कहा कि पुलवामा की आतंकी घटना ने केवल देश के जवानों को ही नहीं छीना, बल्कि कई परिवारों के आत्मीय रिश्तों को भी तोड़ दिया। शहीदों के परिवारों के साथ पूरे देश की भावनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी।

दुर्गेश व्यास ने कहा कि कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के सभी वीर सपूतों को हम नमन करते हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकीयो द्वारा किये गये विस्फोट में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवानों को दो मिनट का मौन रखकर, पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन शाहबाज खान ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सूबेदार पाबू सिंह जैतावत, सार्जेंट नाथूसिंह भाटी, हवलदार रुपाराम, रामचंद्र गहलोत, भंवर सिंह, पूनम भटनागर, विजय लक्ष्मी दवे, आशा माली, विधा भार्गव, किरण व्यास, पारस जांगिड़, नरेंद्र मारू, कौशल्या देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

पूरे वातावरण में देशभक्ति और भावुकता का माहौल रहा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को नमन कर राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏