सोजत: शिक्षा, चिकित्सा व समाजसेवा के लिए अनोपसिंह लखावत को मिलेगा “चारण रत्न” सम्मान,CGIF के MD राजाभाई रूडाचा ने कि घोषणा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन (सीजीआईएफ) के तत्वावधान मे आयोजित एच.पी.वी. वैक्सीनेशन शिविर मे आयोजित कार्यक्रम मे अपने उद्बोधन मे बोलते हुए, सीजीआईएफ के एमडी राजा भाई रुडाच ने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं की रक्षा, बालिका सशक्तिकरण तथा पीड़ित मानवता की सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने वाले सीजीआईएफ के ग्लोबल अध्यक्ष (सोसियो) अनोपसिंह लखावत को “चारण रत्न” सम्मान से सम्मानित किये जाने कि घोषणा की।

घोषणा के साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित सभी गणमान्य लोगो एंव समाजबंधुओं ने खड़े हो कर तालियाँ बजाते हुए इस घोषणा का स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष सोसियो अनोपसिंह लखावत ने अपने उद्बोधन मे कहा कि उन्हें यह सेवा करने भावना अपनी माताजी निहाल कंवर जी से प्रेरणा के रूप में मिली है।

उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में वे चाहेगे कि चारण समाज में एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाए, जिसमें विवाह योग्य आयु के अधिकतम युवक-युवतियों का भव्य सामूहिक विवाह आयोजित हो ।

कार्यक्रम में रीजनल उपाध्यक्ष गंभीरदान, मनुभाई गढ़वी, प्रतापदान, सुरेश कविया, सिद्धार्थ चारण, अमर सिंह बारहठ, सुमन कविया, सुनयना हापावत, जनक कंवर, शशि बारहठ, मंजू लखावत, निधि लखावत, महिपाल सिंह, करणी सिंह, सरदार सिंह सांदू, प्रकाश सिंह लखावत,रघुवीर सिंह,जीवन सिंह,राजेंद्र सिंह,अवधेश सिंह, सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सोजत में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग का बड़ा छापा, 6 प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप!

मोड भट्टा स्थित  रेस्टोरेंट सहित बस स्टैंड के 5 प्रतिष्ठानों पर रसद विभाग की दबिश, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू

error: Content is protected !!