
अकरम खान की रिपोर्ट।
मेहंदी नगरी के प्रमुख आस्था स्थल सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में 101 दीपकों की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इससे पूर्व आयोजित समारोह में वक्ताओं ने तीर्थ क्षेत्र की आध्यात्मिक महत्ता, संरक्षण और विकास पर अपने विचार रखे।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं होते, बल्कि ये हमें आध्यात्मिक ऊर्जा और मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सुरेश्वर महादेव तीर्थ को अत्यंत प्राचीन बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रहा है, जहां आने से असीम शांति की अनुभूति होती है। ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण व विकास हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पूर्व विधायक खुशवीर सिंह ने कहा कि ऐसे पावन स्थलों पर मन स्वतः ही आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया।
आयोजन के सूत्रधार चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन सोशियो के ग्लोबल अध्यक्ष अनोपसिंह सिंह लखावत ने कहा कि महादेव की यह तपोभूमि समाज को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है।

चेयरमेन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुंम ने कहा कि सुरेश्वर महादेव तीर्थ के विकास के लिए सभी मिलकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने सोजत को ऋषि-मुनियों की पावन धरा बताया। अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि इस महान तपोभूमि का कण-कण आध्यात्मिक ऊर्जा से सरोबार है। वहीं पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।

इस अवसर पर श्रीमती निहाल कंवर, श्रीमती मंजू लखावत, विकास अधिकारी सुरेश कविया, हितेन्द्र व्यास, सत्यनारायण गोयल, अधिवक्ता अजीत सिंह, सीबीईओ दलपत सिंह सांखला, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, प्रधानाचार्य स्वरूप सिंह उदावत,भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, रमेश व्यास, पार्षद जोगेश जोशी, अनिल ओझा, धीरेन्द्र व्यास, सुरेन्द्र व्यास, अशोक शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, देवीलाल सांखला, जुगल दवे, गोरधन लाल गहलोत, ताराचंद सेनी, पुजारी हरीश त्रिवेदी, गोपाल अवस्थी, लखन त्रिवेदी, राहुल त्रिवेदी, रामस्वरूप भटनागर, प्रकाश सोनी, सत्तुसिंह भाटी, लक्ष्मणराम पालडिया, अशोक सैन, श्यामलाल, जवरीलाल बौराणा, डा रशीद गोरी, उमा शंकर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं—
गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास, महालक्ष्मी ट्रस्ट, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति, वरिष्ठ नागरिक समिति, पेंशनर समाज, अभिनव कला मंच, सोजत सेवा मंडल, भारत विकास परिषद, रोशनी फाउंडेशन, मानव सेवा समिति सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों का बहुमान किया गया।
समारोह का सरस संचालन पुष्पत राज मुणोत एवं चेतन व्यास ने किया।



