सोजत

सोजत सरगरा समाज विकास समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 1 मार्च को होगा मतदान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सोजत सरगरा समाज विकास समिति की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई, जिसमें समिति द्वारा गठित चुनाव समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी निर्वाचन को लेकर सुधारात्मक चुनाव कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा कर बिंदुवार निर्णय लिए गए।

चुनाव समिति द्वारा अंतिम मतदाता सूची प्रस्तुत की गई, जिसमें कुल 998 सदस्यों के नाम शामिल हैं। जिन समाज बंधुओं के पास रसीद बुक है, उनसे 11 फरवरी 2026 तक जमा कराने का आग्रह किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

15 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे अंतिम मतदाता सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

22 फरवरी 2026 दोपहर 2 बजे तक नाम निर्देशन (नामांकन) फॉर्म जमा किए जाएंगे। इसी दिन नाम निर्देशन वापसी की प्रक्रिया भी होगी, जिसमें चुनाव समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

24 फरवरी 2026 तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा मान्य मतदाता पर्ची की व्यवस्था की जाएगी।

28 फरवरी 2026 सायं 5 बजे तक मतदान केंद्र तैयार कर निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किए जाएंगे।

01 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से मतदान प्रारंभ होगा।

बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही, जिनमें श्री मानकराम, मातादीन, धनराज, भोलाराम, महेश, नवलकिशोर, रामस्वरूप, मोतीलाल, लक्ष्मण, कैलाश, महेन्द्र, अमरजी, भवरलाल, मुकेश देवड़ा, नरेंद्र पंवार, ओमप्रकाश मारू, केवलजी मारू सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मारू ने सभी समाज बंधुओं से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏