सोजत सिटी में नशीले पदार्थों के खिलाफ जनाक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग तेज।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत सिटी। स्मैक, गांजा और अन्य अतिहानिकारक नशीले पदार्थों की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर शहर के जागरूक नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में जबरदस्त रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।
शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों का कहना है कि नशे का फैलता जाल युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, संदिग्ध स्थानों पर नियमित दबिश दी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालयों और महाविद्यालयों सहित शहर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर की भी मांग की है,ताकि युवाओं को इन नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया जाना चाहिए।
कुछ हफ्तों पहले शहर कि सामाजिक संस्थाओं और जागरूक लोगो द्वारा उपखंड अधिकारी सोजत को ज्ञापन भी दिया जा चुका है।




