सोजत सिटी में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न।

अकरम खान की रिपोर्ट।
विद्यालय परिसर मे विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने किया कम्प्यूटराइज्ड लैब का भूमि पूजन और संविधान क्लब का उद्घाटन।


सोजत सिटी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी में सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और खेल प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पाली जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरपतराज सोलंकी, सोजत भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंभ, समाजसेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत, कन्हैयालाल ओझा, एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने विद्यालय परिसर में बनने वाली कम्प्यूटराइज्ड लैब का भूमि पूजन किया तथा संविधान क्लब का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य स्वरूपसिंह उदावत ने अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आश्वासन देते हुए पूर्व में निर्मित तीन बड़े हॉलों पर सीसी छत निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए भरपूर सहायता देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक समूह नृत्य और प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ उत्साहवर्धन किया।

वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, सत्तुसिंह भाटी, दीपसिंह राजावत, ताराचंद सैनी, डॉ. रशीद गौरी, श्यामलाल व्यास, दानाराम, केसाराम महेश, धीरज नागौरा सहित बड़ी संख्या मे गणमान्यजन शामिल रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जेराराम माली एवं सुरेंद्र व्यास ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।




