सोजत सिटी में भोलेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम, फूलों की होली से महका माहौल।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत सिटी। फाल्गुन माह की उमंग और भक्तिभाव के बीच शुक्रवार शाम भोलेश्वर महादेव मंदिर (आईओसी कॉलोनी) में फाग उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेश्वर महादेव को फूलों की होली अर्पित कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर परिसर भजनों की मधुर धुनों से गुंजायमान रहा। भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर फाग उत्सव के आनंद में भावविभोर होते रहे। भगवान भोलेनाथ का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक रंगों में सराबोर हो गया।

भजन संध्या में भजन गायक हरिनारायण पाराशर, नथमल सोलंकी, सुधीर दवे, श्यामलाल, मदन सिंह, दिनेश टांक व गौरव प्रजापत ने एक से बढ़कर एक फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रंग में रंग दिया। “रंग मत डाल रे सांवरिया”, “श्याम तुझे मिलने का सत्संग ही बहाना है” और “दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते नजर आए।

इस अवसर पर भीखाराम जाट, पूर्व पार्षद जोगेश कुमार जोशी (लक्की), ताराचंद सैनी, कानाराम चौधरी,मदन जी गेहलोत, सुन्दर भाई, राजू भाई, देवाराम (बैंक मैनेजर), विशन सिंह भाटी, महेश सेन, दिलीप दाधीच, भवानी सिंह, रणजीत सिंह राजपुरोहित, संतोष सिंह, रतन जी बंजारा, लक्ष्मीनारायण जांगिड़, राकेश शर्मा, नथु लाल, मदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, कृपा राम, सोहन मालवीय, जितेंद्र पवार, रविंदर राजपुरोहित, रामलाल सिरवी, भवानी सिंह कंटालिया, जगदीश सेन, बंशीलाल जांगिड़, पारस मल सिंगाड़िया, प्रेम मेवाड़ा, कूका राम माली, राजेंद्र सांखला, नटवर सेन, गुलाब मालवीय, पंकज सेन, सहीराम विश्नोई, अंबालाल जोशी, सुगन जी, नरपत सांखला, सुनील सांखला, भरत सोलंकी, संजय मालवीय, रवि सर, अविराज, डिम्पी, मयूरी, जतिन, लाडू, कांता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। फूलों की होली, भजनों की गूंज और श्रद्धा के रंगों से सजा यह फाग उत्सव सोजत सिटी के लिए यादगार बन गया।




