सोजत

सोजत से सांवरिया सेठ तक पहली दिव्यांगजन बस यात्रा,गाजेबाजे के साथ रवाना हुए दिव्यागंजन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। धार्मिक नगरी सोजत से प्रथम दिव्यांगजन यात्रा सांवरिया सेठ के लिए धुमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय डाक बंगला से भागीरथ राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जहां संतों और गणमान्य नागरिकों ने दिव्यांगजनों को आशिर्वाद व शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

दिव्यांगजनों द्वारा ढोल और डिजे के साथ निकाली गई स्कूटी रैली डाक बंगला से प्रारंभ होकर मरूधर केसरी, काका चौराहा, राजपोल गेट और बस स्टैंड होते हुए कृषि मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। कृषि मंडी परिसर पर बस के भामाशाह चुतरारामजी (प्रेम ग्रीन हीना सोजत सिटी) की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस पावन यात्रा में लगभग 50 से 70 दिव्यांगजन भाग लेकर लाभान्वित हो रहे हैं।

काका चौराहा पर सोजत उप प्रधान श्री कन्हैयालाल ओझा ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में राणी रंगीली ने भी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम मे महंत सुरेंद्रनाथजी महाराज, महंत मस्तरामजी महाराज, महंत सेवारामजी महाराज, संतश्री ढालना जी महाराज, पार्षद बालमुकुंद गेहलोत,धीरज नागौरा, शिवप्रसाद सैन (एसपी सर), रमेशचंद, विनोद राठौड़, गंगाराम, नारायणलाल घांची, एडवोकेट ललित सैन, वकील सोहनदान चारण, वकील पुनीत दवे, कानाराम, रूपाराम, जवरीलाल बोराणा,राजुदास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और समाज में समरसता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनूठा संगम सोजत नगर के लिए गर्व का विषय बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏