हनुमान जयंती जुलूस के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर लाठी-फावड़े से हमला — माली समाज का देर रात थाने का घेराव

सोजत, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश बोराणा

सोजत शहर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद शनिवार देर रात बड़े बवाल में बदल गया। युवक पर जानलेवा हमले से आक्रोशित माली समाज के सैकड़ों लोगों ने सोजत थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर रात करीब 11 बजे मामला शांत हुआ।

जुलूस के दौरान शुरू हुआ विवाद, बाद में बना हमले की वजह

जानकारी के अनुसार रोकी का जाव निवासी रामाकिशन टांक ने सोजत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पुत्र युवराज टांक राजपोल गेट के पास हनुमान जयंती के जुलूस में शामिल था। इसी दौरान मिकी हंस उर्फ मोहित, विशाल, देव, करण, सुशील, प्रिन्स, हर्षित, विपिन सहित 5–10 युवकों ने उसे धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इन युवकों ने युवराज से नशा करने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया। इससे घबराकर युवराज किसी तरह घर लौट गया।

माफी के बहाने बुलाकर किया जानलेवा हमला

पीड़ित पक्ष के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने माफी मांगने के बहाने युवराज को एलआईसी ऑफिस के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे गार्डन के पास घेर लिया और लाठी, फावड़े और लोहे की क्लिप से हमला कर दिया।

इस हमले में युवराज को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। जाते-जाते आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए।

माली समाज का थाने पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

घटना से आक्रोशित माली समाज के सैकड़ों लोग शनिवार देर रात सोजत थाने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

समाज के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को इस तरह की घटनाओं की मुख्य वजह बताया और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

ढाई घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी

करीब ढाई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद समाज के बुजुर्गों की समझाइश और पुलिस प्रशासन द्वारा 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और अपने घर लौट गए।

तीन युवक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की तलाश

सोजत थाने के सब इंस्पेक्टर गोपाल सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिर आंदोलन की चेतावनी

माली समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि शहर में बढ़ते नशे के प्रभाव और युवाओं में बढ़ती हिंसा की ओर भी गंभीर संकेत देती है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंचों की जीत, कहीं कांटे की टक्कर तो कहीं बड़े अंतर से मिली विजय,धीनावास में शिवलाल 326 मतों से जीते, सुरायता में मोतीलाल ने 528 मतों से दर्ज की जीत; रामासनी बाला में मनोहर देवी 516 मतों से विजयीधीनावास में शिवलाल, सुरायता में मोतीलाल और रामासनी बाला में मनोहर देवी ने दर्ज की जीत; बागावास में महज 8 वोटों से हुआ फैसला

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

error: Content is protected !!