सोजत: भामाशाह मदनलाल पालरिया का बड़ा सहयोग: तीन संस्कार केंद्रों का वार्षिक खर्च उठाने की घोषणा।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। भामाशाह श्री मदनलाल जी पालरिया (स्वर्गीय श्री पोकरराम जी पालरिया फार्म हाउस) की ओर से 3 संस्कार केंद्रों का संपूर्ण वार्षिक खर्च वहन करने की घोषणा की गई है।

इस अवसर पर भामाशाह के साथ अमर सिंह राठौड़, जिला प्रभारी सोजत सेवा भारती, प्रेमचंद परिहार, बस्ती शिक्षक संस्कार केंद्र, एवं कार्यकर्ता महेंद्र जी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सार्थक चर्चा करते हुए सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों एवं संस्कार केंद्रों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

भामाशाह श्री मदनलाल जी पालरिया सोजत क्षेत्र में सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत और व्यवसाय के क्षेत्र में भी प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं। उनका यह सहयोग निस्संदेह संस्कार केंद्रों के संचालन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!