सोजत: पेंशनर्स समाज ने किया नव निर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र व्यास का सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। नव निर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र व्यास का पेंशनर्स समाज की ओर से कचहरी परिसर स्थित सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पेंशनर्स समाज द्वारा व्यास का साफा व माला पहनाकर बहुमान किया गया।

समारोह में उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़, तहसीलदार दिलीप सिंह राठौड़, सीबीईओ दलपत सिंह सांखला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पेंशनर्स समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, समाजसेवी एवं भामाशाह अनोपसिंह लखावत, भारत विकास परिषद् के रामस्वरूप भटनागर, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, निरंजन त्रिवेदी, रमेश व्यास, माधव शास्त्री, रमेशचंद्र त्रिवेदी, जुगल किशोर दवे, सोजत रोड वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने देवेंद्र व्यास के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा अधिवक्ताओं और आमजन के हितों की प्रभावी पैरवी होगी।

सोजत में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग का बड़ा छापा, 6 प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप!

मोड भट्टा स्थित  रेस्टोरेंट सहित बस स्टैंड के 5 प्रतिष्ठानों पर रसद विभाग की दबिश, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू

error: Content is protected !!