सोजत में आज रुचिर स्मृति साहित्य–सम्मान समारोह का आयोजन आज।

अकरम खान की रिपोर्ट।


सोजत। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्थान रुचिर विद्या साहित्य समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कवि एवं पत्रकार यशवंत ‘रुचिर’ की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रुचिर स्मृति साहित्य–सम्मान समारोह का आयोजन आज रविवार, 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे स्थानीय मोदी मोहल्ला स्थित सभागार में किया जाएगा।


संस्था अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् बसंत कुमार लखावत ने बताया कि संस्था के वार्षिक अधिवेशन के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में साहित्यिक गतिविधियों की श्रृंखला देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान काव्य गोष्ठी, पत्रवाचन, पुस्तक विमोचन, रुचिर स्मृति बाल प्रतिभा पुरस्कार, सोनी बाई सीरवी स्मृति साहित्यकार सम्मान प्रदान किए जाएंगे। साथ ही संस्था के वार्षिक चुनाव भी संपन्न होंगे।


कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था सचिव नवनीत राय ‘रुचिर’ ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों, साहित्यप्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने साहित्य में अभिरुचि रखने वाले सभी महानुभावों से समय से पूर्व उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


यह समारोह साहित्यिक चेतना को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें यशवंत ‘रुचिर’ के विचारों और साहित्यिक योगदान को स्मरण किया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!