सोजत

सोजत का गौरव बढ़ा:साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा के लिए रामस्वरूप भटनागर को विश्व हिन्दी रत्न सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के राजस्थान प्रांत अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर को आगरा में आयोजित समारोह में ‘विश्व हिन्दी रत्न सम्मान–2026’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (न्यास), फतेहाबाद (आगरा) द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।

यह सम्मान श्री भटनागर को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, साहित्यिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्री भटनागर की हिंदी एवं राजस्थानी भाषा में कविता संग्रह की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उनकी कविताएं, कहानियां व आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहे हैं।

सम्मान प्राप्ति के साथ ही उनके जन्मदिन के अवसर पर भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा रहा। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र बच्चन,समाजसेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, भारत विकास परिषद सोजत के अध्यक्ष देवीलाल सांखला, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष शिक्षाविद् सुरेश ओझा, अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास, समाजसेवी मदन गहलोत, ताराचंद टांक, वीणा गुप्ता, पारसमल सिंगाड़िया, पत्रकार प्रकाश टेलर, ओमप्रकाश मोहिल, साहित्यकार डॉ. रशीद अहमद गोरी, वीरेंद्र लखावत, सत्यनारायण गोयल, हितेंद्र व्यास, कवि राजेंद्र व्यास, भामाशाह करणसिंह मोयल, अजय जोशी, खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सैन, लक्ष्मणराम पालड़िया, हरिकिशन चौहान, मोहनलाल चौधरी सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

श्री भटनागर को मिले इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सोजत क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏