सोजत: भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न, संस्कारो से व्यक्तित्व निर्माण का संदेश।

अकरम खान की रिपोर्ट।

मनुष्य के अंदर बैठे दुर्गुणों की जगह सद्गुणों का समावेश करना ही संस्कार होता है- रामस्वरूप भटनागर।

सोजत। भारत विकास परिषद सोजत शाखा द्वारा आयोजित गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन आलोक विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल एवं जैन गौतम गुरुकुल सेकेंडरी स्कूल में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय संस्कार संयोजक रामस्वरूप भटनागर मुख्य वक्ता रहे।

भटनागर ने अपने उद्बोधन में महर्षि चरक के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य के मस्तिष्क में भरे दुर्गुणों के स्थान पर सद्गुणों का समावेश करना ही संस्कार है। उन्होंने कहा कि संस्कारों से ही विनम्रता, आदर, सदाचार और विश्वसनीयता जैसे गुण विकसित होते हैं तथा व्यक्ति का वास्तविक व्यक्तित्व संस्कारों से ही उजागर होता है।

परिषद के संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध भामाशाह अनूपसिंह लखावत ने कहा कि यदि बच्चों को बाल्यावस्था से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं, तो वे न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति भी जागरूक बनते हैं। उन्होंने युवाओं से व्यसन से दूर रहकर लक्ष्य के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

परिषद के सेवा संयोजक प्रकाश सोनी ने भारत विकास परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए जीवन में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान आलोक विद्या मंदिर स्कूल के 9 छात्रों एवं 16 शिक्षकों तथा जैन गौतम गुरुकुल के 7 छात्रों एवं 15 शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। सम्मानित छात्रों को परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जबकि गुरुजनों का मोतियों की माला, उपरना एवं कुमकुम-अक्षत तिलक लगाकर छात्रों द्वारा वंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् गान से हुआ। परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने छात्रों को व्यसनमुक्त रहने तथा मोबाइल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर परिषद सचिव तारकेश्वर मेहता, कोषाध्यक्ष अंकुर बलाई, प्रकल्प प्रभारी ओमप्रकाश मोहिल, सहप्रभारी महेंद्र माथुर, पारसमल सिंगाड़िया, करणसिंह मोयल, ओमप्रकाश कच्छवाह, संस्था प्रधान योगेश गहलोत एवं प्रवीण शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

दोनों विद्यालयों के कुल 625 छात्रों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का सरस एवं प्रभावी संचालन पारसमल सिंगाड़िया एवं प्रकाश सोनी द्वारा किया गया। परिषद संरक्षक अनूपसिंह लखावत की ओर से सभी छात्रों को बिस्किट पैकेट्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंचों की जीत, कहीं कांटे की टक्कर तो कहीं बड़े अंतर से मिली विजय,धीनावास में शिवलाल 326 मतों से जीते, सुरायता में मोतीलाल ने 528 मतों से दर्ज की जीत; रामासनी बाला में मनोहर देवी 516 मतों से विजयीधीनावास में शिवलाल, सुरायता में मोतीलाल और रामासनी बाला में मनोहर देवी ने दर्ज की जीत; बागावास में महज 8 वोटों से हुआ फैसला

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

error: Content is protected !!