माघ एकादशी पर सोजत में भक्ति की बही बयार, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करती महिलाओं ने श्री चारभुजा मंदिर में चढ़ाई पोशाक।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। माघ एकादशी के पावन अवसर पर लक्ष्मीनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में श्री चारभुजा मंदिर में परंपरागत रूप से सामूहिक पोशाक चढ़ाई का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में, गले में मालाएं धारण किए ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर नृत्य करती हुई भगवान के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ नवचौकिया से रवाना होकर आड़ा बाजार, मुख्य बाजार होते हुए श्री चारभुजा मंदिर पहुंचीं।

महिलाओं द्वारा भगवान को पोशाक, प्रसाद सहित विभिन्न भेंट अर्पित की गई तथा विधिवत महाआरती का आयोजन हुआ। पूरा वातावरण “चारभुजा नाथ की जय” के गगनभेदी उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।

इस पावन अवसर पर डाई बाई पुसिया, कंचन सरोज, प्रेम सुखी फूटारिया, शोभा नारंगी, मदन कंवर रेंदरी, लक्ष्मी सहित भगा राम बोराणा, ब्रह्मप्रकाश मुंडदा, नंद किशोर अग्रवाल, जगदीश पाराशर, कमल सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश सोनी, पुजारी ओमप्रकाश जोशी, सरोज जोशी, हितेश, राजेश लखानी, ऋषभ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। पूरे शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने इसे सोजत की धार्मिक परंपरा का अनुपम उदाहरण बताया।



