सोजत में बेखौफ चोर, घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात- पुलिस जांच में जुटी।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए दिल्ली दरवाजा रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने रहने वाले संपतराज माली के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया।

घटना 30 जनवरी की रात करीब 3 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक अज्ञात युवक मुंह पर रुमाल बांधकर आया और कुछ देर बाइक के पास खड़ा रहा। आसपास की स्थिति भांपने के बाद वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

सुबह जब परिजन जागे तो बाइक गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी चोरी की वारदात कैद पाई गई। पीड़ित संपतराज माली ने सोजत थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। बाइक चोरी की इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

राजनीतिक
ओमप्रकाश बोराना

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!