सोजत नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, निकली भव्य कलश यात्रा ।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत नगर की आदर्श बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत जैकल माता मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सभा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजनों व धार्मिक नारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा दृश्य अत्यंत मनमोहक बन गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बंशीलाल भाटी उपस्थित रहे। साथ ही स्वामी गोपालदास महाराज, बालकदास महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, नगरपालिका अध्यक्षा मंजू जुगल किशोर निकुम, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, भामाशाह जुगल किशोर निकुम, अनोप सिंह लखावत, हेमाराम भाटी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।


मुख्य वक्ता के रूप में सीमा जन कल्याण समिति के प्रांत पदाधिकारी बंशीलाल भाटी ने अपने संबोधन में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जाति-पाति, ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर “मैं हिंदू हूं” की भावना को अपनाने पर जोर दिया। वहीं स्वामी निर्मल स्वरूप महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु घर-परिवार और बच्चों में उचित संस्कार डालने तथा धर्म के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में लगभग दो हजार लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। सम्मेलन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष रामेश्वर मेवाड़ा की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए बस्तीवासियों के सहयोग से प्रभात फेरियां, छोटी-छोटी बैठकें एवं जनसंपर्क किया गया।


इस अवसर पर नवीन सैनी, हीरालाल कांठेर, श्रवण उपाध्याय, मांगीलाल गहलोत, रतनलाल मालवीय, मोहनलाल देवासी, ओमप्रकाश सोनी, ईश्वर सिंह नादावत, चंदन सिंह भाटी, ओमप्रकाश टांक, मंजू देवी, सुमन गर्ग, रामचंद्र गहलोत, गणपत सिंह सांखला, रामगोपाल गहलोत, विजयराज मेवाड़ा, हरिसिंह राजपुरोहित, सुरेश सैन, गौतम मोसलपुरिया, नरपत सिंह सोढ़ा, राहुल गहलोत, गोपाल सिंह, इंद्र कुमार मालवीय, मंगलचंद टांक, मोहन जाट, श्रावण जांगिड़, विनोद लोढ़ा, राजेश तंवर, नितेश सोनी सहित हिंदू समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजनीतिक
ओमप्रकाश बोराना

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!