सोजत

सोजत: कबीर साहेब का संदेश जीवन के लिए उपयोगी व मार्गदर्शक – कालूराम साहेब।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। कबीर पंथ के प्रदेश अध्यक्ष कालूराम साहेब ने कहा कि संत कबीर साहेब द्वारा दिए गए संदेश और प्रवचन मानव जीवन को सही दिशा देने वाले हैं। उनके विचारों से मनुष्य को न केवल सरल और संयमित जीवन जीने की कला मिलती है, बल्कि सतलोक की प्राप्ति का भी सुगम मार्ग प्रशस्त होता है।

कालूराम साहेब ने बताया कि संत कबीर साहेब ने अपने जीवनकाल में समाज में फैली रूढ़िवादिता, आडंबर और अंधविश्वास पर करारा प्रहार करते हुए मानवता को सत्य और भक्ति का मार्ग दिखाया। कबीर साहेब के वचन और ग्रंथ आज भी जीवन को समझने और आत्मिक शांति पाने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने ये उद्गार मंगलवार सायं स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित सत्येवर इंडस्ट्रीज में आयोजित धर्म चर्चा कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चले तो जीवन में शांति, भक्ति और समृद्धि के साथ-साथ आत्मिक उन्नति भी सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम में शांति देवी परिहार,वरिष्ठ पत्रकार ओम पाराशर, सत्यवती पाराशर, कैलाश परिहार, भीकाराम परिहार, अनीता परिहार, करण परिहार एवं अभिषेक परिहार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कबीर साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏