जयपुरपाली

पाली से जयपुर तक दिव्यांगों की आवाज़, CM भजनलाल से मिले प्रतिनिधि — 11 सूत्री मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

पाली। दिव्यांग सेवा समिति पाली के संस्थापक घेवरचंद आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जयपुर पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांगजनों की पेंशन में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर, तथा सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। साथ ही दिव्यांगों की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए दिव्यांगजनों की समस्याओं पर सहमति जताई और प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि आगामी बजट में दिव्यांगों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पेंशन वृद्धि और रोजगार को लेकर नई योजनाओं पर विचार करने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यह मुलाकात दिव्यांग समाज के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏