सोजत

सोजत: कॉलेज प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ कर जताया रोष।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी से नाराज छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन को जगाने के उद्देश्य से छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

छात्रों का कहना है कि कॉलेज में लंबे समय से गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। शौचालयों की हालत बदहाल है, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है, नियमित सफाई नहीं होती, सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, कॉलेज की चारदीवारी जर्जर अवस्था में है और कई विषयों में शिक्षकों की भारी कमी है। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

प्रदर्शन के दौरान छात्र एकजुट होकर नारेबाजी करते नजर आए और यज्ञ के माध्यम से प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे..

भागीरथ जी, राहुल राठौड़, दिवेश सामरिया, विवेक, रुद्राक्ष, साहिल घोसी, राकेश तंवर, विकाश भाटी, चंदू, कवंजीत, योगेश, दीपांश, अरमान, अजय, सलोनी, सानिया, लोकेश्वरी, मनीषा, खुशबू, दुर्गा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन छात्रों का आक्रोश और एकजुटता साफ तौर पर दिखाई दी। छात्रों ने कहा कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏