भारत विकास परिषद सोजत के वार्षिक चुनाव 8 फरवरी को, फूलो के साथ संगीतमय फाग उत्सव भी मनाया जाएगा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारत विकास परिषद शाखा सोजत के सत्र 2026-27 के वार्षिक चुनाव आगामी 8 फरवरी रविवार को प्रांतीय पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद झांवर के सानिध्य में सम्पन्न होंगे। यह जानकारी परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने दी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित परिषद की कोर कमेटी की बैठक में चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से 8 फरवरी को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में परिषद के पूर्व अध्यक्ष नाहरसिंह राठौड़,अनोपसिंह लखावत,रामस्वरूप भटनागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

इस अवसर पर स्नेहलता लड्ढा, वीणा गुप्ता, तारकेश्वर मेहता, अंकुर बलाई, लोकेश श्रीवास्तव, पारसमल सिंगाड़िया, करणसिंह मॉयल, अनीता श्रीवास्तव, मदन गहलोत सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

कोषाध्यक्ष अंकुर बलाई ने बताया कि यह कार्यक्रम ललित रिसोर्ट में रविवार को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। चुनाव प्रक्रिया के बाद परिषद सदस्यों के लिए संगीतमय फूलों के साथ फाग उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज रखा गया है, जिसके साथ कार्यक्रम का विसर्जन होगा।

परिषद के इस आयोजन को लेकर सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और इसे सामाजिक सौहार्द व संगठनात्मक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!