बड़ी खबरसोजत

भारत विकास परिषद सोजत के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष- श्री देवीलाल सांखला, सचिव-श्री पारसमल सिघांडीया एंव कोषाध्यक्ष-श्री अंकूर बलाई निर्वाचित हुए।

अकरम खान की विशेष रिपोर्ट।

संगीतमय फाग उत्सव में फूलो से होली खेलते हुए झूम कर नाचे समिति के पदाधिकारी, सदस्य एंव गणमान्यजन..

सोजत। भारत विकास परिषद शाखा सोजत के सत्र 2026-27 के वार्षिक चुनाव रविवार को शाखा की साधारण सभा की बैठक में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक श्री जगदीश प्रसाद झांवर के सानिध्य में, प्रांतीय संगठन सचिव श्री रामकिशोर राठौड़, प्रांतीय संयोजक श्री रामस्वरूप भटनागर एवं शाखा संरक्षक श्री अनोपसिंह लखावत की उपस्थिति में संपन्न कराए गए।

चुनाव में लगातार दूसरी बार श्री देवीलाल सांखला अध्यक्ष चुने गये साथ ही श्री पारसमल सिघांडिया सचिव एवं श्री अंकुर बलाई कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

सदस्यों ने श्री देवीलाल सांखला के पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद ने सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सभी ने आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर श्री देवीलाल सांखला ने परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी भारत विकास परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कार से जुड़े कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। वहीं सचिव श्री पारसमल सिघांडिया एवं कोषाध्यक्ष श्री अंकुर बलाई ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व कर्मठता से निभाने का भरोसा दिलाया।

चुनाव के बाद मनाया गया संगीतमय फाग उत्सव…
चुनाव प्रक्रिया के बाद परिषद द्वारा भव्य संगीतमय फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन गायक गौ सेवक, गौ भक्त पं. पियूष त्रिवेदी एवं महेश त्रिवेदी के सुमधुर स्वरों ने ऐसा भक्तिरस घोला कि सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्यजन फूलों से होली खेलते हुए भजनों की धुन पर झूमने और नाचने लगे। पूरा वातावरण फाग उत्सव के रंग में रंग गया।

फाग उत्सव में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ मातृशक्ति की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे ..
श्री देवीलाल सांखला, श्री अनोपसिंह लखावत, श्री रामस्वरूप भटनागर, श्री मदन गेहलोत, श्री सुरेश मेवाड़ा, श्री लोकेश श्रीवास्तव, श्री बलवंतराज बलाई, श्री परेश लोढ़ा, श्री करणसिंह मोयल, श्री करणसिंह आसिया, श्री जगदीश जागिड़, श्री गजेन्द्र मेहता, श्री धनपतराज प्रजापत, श्री नवीन गुप्ता, श्री पंकज सैन, श्री ओमप्रकाश मोयल, श्री लक्ष्मण सोलंकी, श्री बाबूलाल गेहलोत, श्री मनीष बलाई,श्री दिनेश उज्जवल,श्री जवरीलाल बोराणा, श्रीमती मंजू लखावत, सुश्री निधि लखावत, श्रीमती स्नेहलता लढ्ढा, श्रीमती अर्चना गुप्ता,श्रीमती वीणा गुप्ता, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती गुणवंती मेहता सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य,गणमान्यजन व मातृशक्ति मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏