सोजत

श्रीनाथ जी की पावन धरा पर सोजत के कवि,पत्रकार अब्दुल समद राही को मिला ‘पत्रकार श्री’ सम्मान- गणमान्यजनो ने दी बधाई

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। श्रीनाथ जी की पावन धरा नाथद्वारा में
मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम शायर, कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी बेहतरीन एवं समर्पित सेवाओं के लिए पत्रकार श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय स्तर पर साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा आयोजित पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव बसंतसिह सोलंकी, वरिष्ठ साहित्यकार चेतन स्वामी, साहित्य मंडल नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा, रिहाना रानू ने राही को उपरना, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर श्रीनाथ जी का प्रसाद व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार पवन पहाड़िया, अंजीव अंजूम, हरि ओम हरि, पियूष देवपुरा, मदन मोहन शर्मा, रवि पुरोहित, सुनीता शर्मा, डॉ भेरूलाल गर्ग, नंदकिशोर काबरा, हेमलता दधीच, डॉ छगन राज राव, डॉ दीपा परिहार, डॉ देवराज शर्मा, शिव सागर शर्मा, हेमलता दाधीच, श्रीमती संतोष ऋचा, सत्यनारायण मधुप, सुरेश कुमार शर्मा, नरेंद्र निर्मल सहित देशभर से आए साहित्यकार उपस्थित थे।

इन्होंने दी बधाई

पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, समाज सेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत, शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, अरूण जोशी डॉ रशीद गौरी, नवनीत राय रुचिर व्यंग्यकार उमाशंकर द्विवेदी, कवि रामस्वरूप भटनागर, साहित्यकार राजेश दुलारी सांदू लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, आमिर खान सिलावट, रमेश टांक, अशोक गहलोत, गोविंद सिंह राजपुरोहित, शंकर लाल पारीक, झूमर लाल गर्ग, देवीलाल सांखला अनवर पठान सरवण सांखला, कैलाश गहलोत, ओम पाराशर, अशोक खींची, चेतन व्यास, ताराचंद गहलोत, श्याम पाराशर, प्रकाश राठौड़ धन्नाराम परिहार, जयनारायण टांक, ओमप्रकाश बौराणा, ओम सागर, कालू भाई खजवाणिया, दिलखुश गहलोत, नत्थाराम, दिनेश सोलंकी, रमेश भट्ट अकरम खान, अमीर रजा, संजय परिहार, गजेंद्र गहलोत, युसूफ रजा, लोकेश श्रीवास्तव डॉ चेनाराम चौधरी, डॉ मनीष कावड़िया, अब्दुल गनी ताजक, जुगल किशोर दवे मोहम्मद इक़बाल सिलावट हाजी अब्दुल सलीम सिलावट, भामाशाह जवरी लाल बोराणा, मिस्त्री मोहम्मद असलम ताजक बृजमोहन राठी, फकीर मोहम्मद पठान, बाबू खां मेहर, अर्चना गुप्ता अनीता श्रीवास्तव कुसुम लोढ़ा, पप्सा टांक, एस मोहम्मद सहित कई साहित्यकारो एंव पत्रकारो सहित शहर के गणमान्यजनो ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏