सोजत: रक्तदान, दंत व नेत्र जांच के साथ ई-मित्र कि जानकारी: सोजत में 17 फरवरी 2026 को लगेगा महा जनहितकारी शिविर।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। शहर के बिलाड़िया गेट के अंदर, छोटा खुरमिया गोर क्षेत्र में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से एक दिवसीय जनहितकारी महाशिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य एवं जनसेवाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

शिविर में नागरिकों के लिए रक्तदान शिविर, नेत्र जांच, दंत परीक्षण तथा ई-मित्र से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से जरूरतमंद एवं सामान्य वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के संयोजक कन्हैयालाल सुपुत्र हेमाराम जी राठौड़ के नेतृत्व में टीम के सदस्य राहुल राठौड़, दिवेश समरिया, राकेश तंवर, दानिश, दीपांश, रुद्राक्ष सिंघारिया, विवेक परिहार, योगेश, कवनजीत, धर्मेंद्र, विकाश, महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता शिविर की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सेवाओं का लाभ लें तथा रक्तदान जैसे महादान में सहभागिता कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने में सहयोग करें।

अधिक जानकारी एवं सहभागिता के लिए संपर्क सूत्र: 7410856536 जारी किया गया है।
साथ ही गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!