सोजत

सोजत में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लगा किशोरी बाल मेला, छात्राओं ने विज्ञान-गणित मॉडल से दिखाई प्रतिभा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में किशोरी बाल मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा छात्राओं में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करना रहा। इस वर्ष मेले की थीम विज्ञान एवं गणित रखी गई।

मेले में छात्राओं ने विज्ञान और गणित से जुड़े अनेक नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगाईं, जिनमें शैक्षणिक गतिविधियों और रचनात्मक प्रयोगों के माध्यम से आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मेले में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगलकिशोर निकुंभ तथा सीबीईओ दलपत सिंह सांखला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनोप सिंह लखावत, मोहनलाल जाट, धीरज नागौरा, मोहनलाल, राजेश उपाध्याय, एसीबीईओ मोहम्मद रफीक तथा जीएसीबीईओ बागदराम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भोजन व्यवस्था श्रीमती राजश्री लखावत, श्रीमती रेणु राठौड़, श्रीमती सुशीला उपाध्याय, राजकुमार टांक एवं नरेश गहलोत ने संभाली, जबकि नाश्ते की व्यवस्था राहुल ने की। कार्यक्रम का संचालन पप्पूराम ने किया तथा श्रीमती गुड़िया चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

विद्यालय स्टाफ में श्रीमती मंजू चौधरी, श्रीमती मथुरा चौधरी, श्रीमती भावना चारण एवं श्रीमती खुशबू बागोरिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में संस्था प्रधान श्रीमती प्रतिभा कुल्हरी ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏