सोजत

सोजत की हिमांक्षा टांक ‘हैप्पी’ बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, परिवार में एक साथ तीन-तीन CA।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सोजत के प्रतिष्ठित काकू परिवार की लाडली बेटी हिमांक्षा टांक ‘हैप्पी’ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अवसर और सही माहौल मिलने पर महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं और हर बड़ी चुनौती को पार कर सकती हैं।

हैप्पी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पीहर और ससुराल पक्ष के परिजनों को दिया है, जिनके सहयोग और प्रेरणा से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उल्लेखनीय है कि हैप्पी के ससुर नरेंद्र सिंह कच्छवाहा (जोधपुर शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष) तथा उनके पति गौरव कच्छवाहा भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इस तरह एक ही परिवार में अब तीन-तीन सदस्य CA बन चुके हैं।

सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम 1 मार्च को घोषित हुआ था। वर्तमान में गौरव कच्छवाहा और हिमांक्षा टांक ‘हैप्पी’ दोनों ही दुबई में कार्यरत हैं।

हिमांक्षा का परिवार सोजत की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहा है। उनके परदादा स्वर्गीय रामचंद्र टांक काकू और दादा मोहनलाल टांक काकू दो-दो बार सोजत नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं उनकी माता विमला देवी और ताऊ राजकुमार टांक भी नगर पालिका पार्षद रह चुके हैं। पूरा परिवार धार्मिक और सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है।

हिमांक्षा के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, कानाराम टांक, घनश्याम टांक, भीकी देवी, अभिषेक,भाई अभीषेक(ll Tian),मामाजी पदम राज,धनपत राज(Add.SP),चेनराज,शोभा टांक,धीरज, विकास, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, ढगलाराम, गोपाराम, धनपत सांखला, जगदीश चंद्र, रमेश कुमार, शोभा, सुखदेवी, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास तथा उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास सहित शहर के गणमान्यजनो ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏