सोजत

सोजत:भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में न्यू मॉडर्न विद्यालय की छात्राओं का परचम, अलसिफा रही तहसील में प्रथम।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

परीक्षा में विद्यालय की छात्रा अलसिफा पुत्री असलम खान ने कक्षा 7 वर्ग में सोजत तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं पलक पुत्री विजेंद्र जी ने कक्षा 5 में तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा फैजान पुत्र शाहिद खान ने कक्षा 9 में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित कर मान-सम्मान किया तथा विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में भामाशाह रमीज पठान, असलम मेहर, विजेंद्र ढंजा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏