सोजत में परंपरागत ‘बोलावणी का मेला’ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, गणगौर-ईसर का हुआ पावन विवाह।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत सिटी । नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक बोलावणी का मेला इस वर्ष भी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। दोपहर बाद से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से सजी-धजी गणगौर-ईसर की प्रतिमाएं ढोल-थाली की गूंज के साथ जुलूस के रूप में मेला चौक पहुंचीं।

मेला चौक पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार गणगौर और ईसर का पवित्र गठबंधन (विवाह) विधि-विधान से सामुहिक फेरे संपन्न कराए गये। इस अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

फेरे सम्पन्न हो जाने के बाद सभी मोहल्लों की गणगौर-ईसर की सवारियां पुनः जुलूस के रूप में रवाना हुईं, जिनका रास्ते भर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। राजपोल गेट पर पालिका प्रशासन द्वारा सभी सवारियों का माला पहनाकर एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान पालिका के ई.ओ. अचलसिंह गुर्जर, सहायक लेखाधिकारी जगदीश सोलंकी, वरिष्ठ सहायक हितेश सोनी, पूर्व लेखाधिकारी विजयराज मोयल,महेंद्र नाथ,सद्दाम हुसैन सहित पालिकाकर्मी एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मेले में मोदियों का बास, आउवों का बास, हिमावतों का बास, महेश्वरियों का बास, सिंघवी की पोल, कोट का मोहल्ला, सुनारों का बास, थानकों का बास, नयापुरा, मालियों का बड़ा बास, चौधरियों का बास, सावों का बास सहित अन्य कई मोहल्लों की गणगौर-ईसर जी कि सवारियों ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
वही मेला चौक में स्थित राम मंदिर पर गणगौर मेले के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कि दीपिका शर्मा के संयोजन में गणगौर नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में राम भगवान के समक्ष दीप जलाकर राम मंदिर परिसर पर आयी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सप्त दिवस से जो महिलाए गणगौर माता को पानी पिलाने व घुमाने का कार्य कर रही थी उन मातृ शक्ति का भगवा दुप्पटा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
उनके साथ पधारे सभी अन्य महिला पुरुषों का भी दुपट्टा व माला से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पाचाराम जी , चन्द्रशेखर शर्मा, नवीन शर्मा, श्याम गहलोत जिला उपाध्यक्ष, दीपिका शर्मा, सोनू, वैशाली गहलोत, सुशीला शर्मा, ललित पगारिया, सुरेश सुराणा, प्रवीण धोका, संगीता भण्डारी, जयंती भण्डारी, सुशील अग्रवाल।
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित किया गया।



