सोजत में “मन की बात” कार्यक्रम: जोगेश जोशी (लक्की) के नेतृत्व में जुटे नागरिक, पीएम के संदेशों बताया प्रेरणादायक।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें “मन की बात” कार्यक्रम का प्रसारण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। भाजपा मंडल सोजत के “मन की बात” संयोजक जोगेश कुमार लक्की के नेतृत्व में बूथ संख्या 181, मोड़ भाटा पर आमजन के साथ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की वर्तमान व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों पर गहरी रुचि दिखाई तथा पूरे प्रसारण को एकाग्रता के साथ देखा-सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कश्मीर में बढ़ रहे खेल आयोजनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कश्मीरवासियों को बधाई दी। साथ ही वैश्विक स्तर पर चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच देशवासियों से शांति, एकता और संयम बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि भारत ने हर चुनौती का एकजुट होकर सामना किया है और भविष्य में भी देशवासी इसी तरह मजबूती से हर संकट का सामना करेंगे। प्रधानमंत्री ने भ्रामक और अनैतिक अफवाहों से दूर रहने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके संदेशों से देश में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का संचार होता है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद जोगेश कुमार लक्की, महेश सोनी, मदन मोदी, हीरालाल काठेड, बंशीलाल लोहार, कौशल वैष्णव, निखिल सेन, ओमप्रकाश, संतोष सिंह, रणजीत सिंह राजपुरोहित, विक्रम लोहार, पदम सांखला, किशनलाल लोहार, कानाराम लोहार, भरत सोलंकी, जितेंद्र व्यास, जगदीश माली, सुरेश माली सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



