जयपुर में पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना तेज, सोजत में गूंजी एकजुटता की आवाज।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। देश के अग्रणी पत्रकार संगठन इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के बैनर तले जयपुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को लेकर सोजत में भी पत्रकारों ने एकजुटता दिखाई। मंगलवार को संगठन के जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करणोत और वरिष्ठ पत्रकार हरपालसिंह सोजत पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक कर आंदोलन की स्थिति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए करणोत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की आड़ में पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसी के विरोध में जयपुर में अनिश्चितकालीन धरना जारी है और यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है और हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि अरुण जोशी, उपाध्यक्ष मीठालाल पंवार, जिला मंत्री हरीश गहलोत सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में उपखंड अध्यक्ष गहलोत के नेतृत्व में अतिथियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

बैठक में प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, भुवनेश टांक, दिलखुश गहलोत, आमिर रजा, अशोक गहलोत, अकरम खान, संजय परिहार, गजेन्द्र कुमार, महावीर गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, ओमप्रकाश चौहान, गोविन्द्र गर्ग सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!