बड़ी खबरसोजत

सोजत: हनुमान जन्मोत्सव कल गुरुवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन व झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। श्री हनुमान जन्मोत्सव का महापर्व कल गुरुवार को मनाया जाएगा इसको लेकर प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी कल गुरूवार दोपहर को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है,विश्व हिन्दू परिषद् के जिला मंत्री माँगीलाल गहलोत, जिला सह मंत्री मानवेन्द्र भाटी, जिला संयोजक दलपतराज टॉक, प्रखण्ड मंत्री रणजीत सिंह राजपुरोहित एवं हनुमान जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष राजेश तंवर द्वारा आज बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता मे यह जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक एवं भव्य झांकियां सजाई जाएंगी। शोभायात्रा में बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी द्वारा पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

आयोजन में सोजत नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

यह रहेगा शोभायात्रा का रूट व समय…

गुरुवार को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा वाल्मीकि समाज बालाजी मंदिर, जैतारणिया गेट से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए बस स्टैंड स्थित वीर हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏