सोजत से उमराह के लिए हाजी मुस्ताक कुरैशी परिवार सहित रवाना, समाजबंधुओं ने दी मुबारकबाद।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। मक्का-मदीना के मुक़द्दस सफर उमराह के लिए सोजत शहर से हाजी मुस्ताक कुरैशी अपने परिवार सहित बुधवार शाम को रवाना हुए। जोधपुरिया गेट स्थित उनके निवास से नमाज़-ए-असर के बाद उन्होंने इस पवित्र यात्रा की शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार हाजी मुस्ताक कुरैशी के साथ उनके पुत्र हाजी मेहबूब कुरैशी और पोती रुबीना कुरैशी भी उमराह के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में समाजबंधु उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
रवाना होने से पहले लोगों ने कुरैशी परिवार को उमराह की मुबारकबाद दी और सफर मे सलामती व इबादत की कबूलियत के लिए दुआएं कीं। मुस्लिम समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर दुआओं के साथ रुखूसत किया।
इस दौरान मौलाना दाईमुल हक, हाजी मुस्ताक कुरैशी पाली, हाजी निसार कुरैशी, दाऊद कुरैशी, बाबू कुरैशी, इंसाफ कुरैशी, बसीर कुरैशी, सरदार अहमद कुरैशी, गयूर अहमद कुरैशी, सलीम कुरैशी, हाजी मजीत कुरैशी, अकबर कुरैशी, जमील कुरैशी, रुस्तम खान, बिलाल मुगल, फारूक, वसीम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



