सोजत के युवा नेता राकेश पंवार को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी,

प्रदेश टीम में सोजत को मिला अहम प्रतिनिधित्व, शहर में खुशी की लहर



✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही पाली जिले के सोजत को बड़ी राजनीतिक पहचान मिली है। सोजत शहर निवासी युवा भाजपा नेता राकेश पंवार को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद सोजत सहित पूरे पाली जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों एवं सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी क्रम में सोजत के युवा चेहरे राकेश पंवार को प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

राकेश पंवार लंबे समय से छात्र राजनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरू हो गया था। वर्ष 2013 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

इसके बाद उन्हें एबीवीपी में विभिन्न दायित्व भी मिले, जहां उन्होंने संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र राजनीति के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्णय लिया और संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

ओबीसी मोर्चा से लेकर नगरपालिका चुनाव तक निभाई सक्रिय भूमिका

भाजपा संगठन में कार्य करते हुए राकेश पंवार ने ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाला। इसके अलावा वर्ष 2021 में नगरपालिका चुनाव में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई और शहर के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

सामाजिक कार्यों, युवाओं के मुद्दों और पार्टी कार्यक्रमों में उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति आने वाले समय में सोजत क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा दे सकती है।

शहरवासियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद राकेश पंवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सोजत के लिए गौरव का क्षण बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राकेश पंवार की संगठन के प्रति मेहनत, सक्रियता और जमीनी जुड़ाव का ही परिणाम है कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की आवाज प्रदेश स्तर तक पहुंचेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!