✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
जयपुर/सोजत। राजस्थान सरकार ने तबादलों पर लगी रोक हटाने के बाद शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। राज्यपाल की आज्ञा से जारी आदेश में प्रदेश के कई जिलों में उपखंड अधिकारियों, अतिरिक्त जिला कलक्टरों, संयुक्त सचिवों तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने तबादला आदेश जारी किए।
सोजत को मिला नया एसडीएम
जारी आदेश के अनुसार सोजत के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) मासिंगाराम जागिंड का स्थानांतरण मांगरोल (जिला बारां) कर दिया गया है। वहीं रवि प्रकाश को सोजत का नया उपखंड अधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोजत क्षेत्र में अब नए एसडीएम के रूप में रवि प्रकाश शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फेरबदल
सरकार ने कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रमुख तबादलों में—
मुकेश कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, जयपुर से सचिव, राज्य आयोग, जयपुर के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया।
अरविंद सारस्वत, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर को संयुक्त सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जयपुर बनाया गया।
ओम प्रकाश बिश्नोई को भू-प्रबंधक अधिकारी, जोधपुर लगाया गया।
रामरतन सौकरिया को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, नागौर नियुक्त किया गया।
सुश्री हरितीमा को उपायुक्त सीएडी आईजीएनपी, बीकानेर से अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा लगाया गया।
हेमेन्द्र नागर को कुलराज मीणा के स्थान पर सचिव, बीकानेर विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
श्रीमती रीना को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर शहर बनाया गया।
रमेश दवे को जिला रसद अधिकारी, बीकानेर के रिक्त पद पर नियुक्ति दी गई।
मुकेश कुमार मीणा को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग से धौलपुर में सहायक निदेशक लोक सेवाएं बनाया गया।
सुश्री प्रियंका तलानिया को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, फलोदी नियुक्त किया गया।
श्रीमती सुमन शर्मा को सहायक निदेशक, लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में पदस्थापित किया गया।
श्रीमती निधि उड़सरिया, सहायक कलक्टर भादरा को उपखंड अधिकारी, नोखा (बीकानेर) नियुक्त किया गया।
तबादलों से प्रशासनिक व्यवस्था में आएगी नई गति
सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी। नए अधिकारियों की नियुक्ति से विकास कार्यों, जनसुनवाई, राजस्व प्रकरणों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।
सोजत सहित प्रदेश के अनेक जिलों में इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर अब नए अधिकारियों से बेहतर प्रशासन, त्वरित जनसेवा और विकास कार्यों में गति की अपेक्षा की जा रही है।