गोदेलाव विद्यालय में विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित


      पत्रकार  मीठालाल पंवार

सोजत। निकटवर्ती ग्राम गोदेलाव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन, पेंसिल सहित आवश्यक स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। शिक्षक सोनू सोलंकी के प्रयासों से भामाशाह दंपति डॉ. देवेंद्र चौधरी एवं डॉ. आशा चौधरी ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री उपलब्ध करवाई।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। वहीं डॉ. आशा चौधरी ने वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जयकरण सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और स्वाध्याय की प्रेरणा दी। संस्था प्रधान ने भामाशाह दंपति का आभार व्यक्त किया। शिक्षक सोनू सोलंकी ने बताया कि भामाशाह दंपति पिछले तीन वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी, जूते और स्वेटर वितरित कर सहयोग कर रहे इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ  सोनू सोलंकी ,महेंद्र सिंह , संजू कुमारी, शबनम मौलानी ,लीला एवं राकेश दास ,प्रभु पटेल , गोकुल बंजारा नरपत सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!