आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड की नई कार्यकारिणी घोषित



सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) राजस्थान की सोजत उपखंड इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार एवं पाली जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की सहमति से बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन ने पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि संगठन पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभा सके।

उन्होंने बताया कि विधानसभा प्रभारी के रूप में चेतन व्यास को नियुक्त किया गया है। सलाहकार मंडल में डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी एवं लक्ष्मीनारायण को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा एवं प्रकाश राठौड़, जबकि महासचिव पद पर नवनीत राय रुचिर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार सचिव पद पर राजेन्द्रसिंह राठौड़, उगमराज चौहान एवं अजय जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश भटनागर तथा प्रवक्ता पद पर भवानीसिंह बागावास को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में ललित कुमार शर्मा, गोविन्द्र गर्ग, मुकेशसिंह, खींवाराम देवासी, हरीश गहलोत, अकरम खान, महावीर गहलोत, संजय परिहार, गजेन्द्र गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अशोक गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, पुनाराम प्रजापत, दिनेश सोलंकी, इस्माईल खां एवं राहुल दमामी को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत एवं आमीर रजा सोलंकी को मनोनीत किया गया है।

उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने तथा समाज और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सोजत क्षेत्र के पत्रकारों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ पत्रकारों तथा शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।

error: Content is protected !!