आज सोजत में माली समाज द्वारा संत श्री लिखमीदास जी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई विभिन्न प्रकार की झांकियों एवं माली समाज के महिलाओं द्वारा कलश यात्रा व विश्व हिंदू परिषद की बालिकाओं द्वारा तलवारों से करतब करते हुए संत लिखमीदास जी महाराज के मंदिर मेले के चौक से सोजत बस स्टैंड राजपोल गेट मैन चौराहा सब्जी मंडी एवं मालियों की हवेली पर सोजत विधायिका श्रीमती शोभा चौहान एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेश तंवर, एवं उदयपुर प्रभारी जुगल किशोर निकुम एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा संत लिखमीदास जी की शोभायात्रा पर गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया एवं बालिकाओं ने नृत्य कर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई शोभा यात्रा में भाजपा महामंत्री हीरालाल काठेर, गौतम तंवर, मंडल मंत्री महेश सोनी, राकेश चमन खींची, राकेश भटनागर, नारा राम टांक, पापसा सिलावट, सोहनलाल माली, किशन लाल, राजेंद्र शर्मा, हितेश भाटी, नरपत राव, एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राकेश भटनागर




