सोजत नगर पालिका चुनाव 2026 : वार्ड नंबर 12 में बना अनोखा संयोग, तीन प्रत्याशियों के पिता का नाम एक—



सोजत। नगर पालिका चुनाव 2026 के परिणामों के बीच वार्ड नंबर 12 का मुकाबला अपने आप में खास चर्चा का विषय बन गया है। इस वार्ड में चुनाव मैदान में उतरे तीन अलग-अलग प्रत्याशियों के पिता का नाम एक ही—मोहनलाल होना लोगों के बीच कौतूहल का कारण बना हुआ है।

वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश पुत्र मोहनलाल घांची, राजकुमार पुत्र मोहनलाल टॉक और निर्दलीय प्रत्याशी गंगाराम पुत्र मोहनलाल परिहार चुनाव मैदान में थे। यानी तीनों प्रत्याशियों के नाम में पिता के रूप में ‘मोहनलाल’ समान रहा। यही अनोखा संयोग चुनाव के दौरान वार्डवासियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

लोगों का कहना है कि एक ही वार्ड में तीन अलग-अलग समाज और तीन अलग-अलग प्रत्याशी, लेकिन तीनों के पिता का नाम एक ही होना शायद ही कभी देखने को मिला हो। यही वजह है कि वार्ड नंबर 12 का चुनावी मुकाबला परिणाम के साथ-साथ इस अनोखे संयोग के लिए भी याद किया जाएगा।

    मुकाबले में भाजपा ने मारी बाजी

वार्ड नंबर 12 के चुनावी मुकाबले में प्रकाश पुत्र मोहनलाल घांची ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में बाजी अपने नाम की। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न मनाया गया।

हालांकि इस वार्ड की सबसे बड़ी दिलचस्प बात परिणाम से ज्यादा वह संयोग रहा, जिसमें प्रकाश, राजकुमार और गंगाराम—तीनों के पिता का नाम मोहनलाल रहा।

सोजत के राजनीतिक इतिहास में वार्ड नंबर 12 का यह चुनाव एक अनोखे संयोग के लिए लंबे समय तक चर्चा में रह सकता है—“तीन प्रत्याशी, तीन समाज, लेकिन पिता का नाम एक… मोहनलाल!”


सोजत न्यूज़ — सच कहने का दम
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत में 80.25% मतदान के साथ निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, भाजपा के 40, कांग्रेस के 38 और 54 निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला — शाम 6 बजे तक 80.25 प्रतिशत मतदान, पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान

error: Content is protected !!