बड़ी खबर – मेहंदी नगरी सोजत में किसानों पर टूटा आफत का कहर एक तरफ सूखे ने मारी फसल, दूसरी तरफ बेमौसम बारिश ने डुबोया किसानों का सपना – सोजत में 1 लाख से ज्यादा मेहंदी के बोरे भीगने से किसानों को करोड़ों का झटका

सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

  सोजत सिटी

मेहंदी के लिए पूरी दुनिया में पहचान रखने वाले सोजत के किसानों के साथ इस बार कुदरत ने दोहरा धोखा किया है। पहले कम बारिश के कारण मेहंदी की फसल कमजोर और पैदावार आधी रह गई, और अब जब किसान अपनी बची-कुची फसल काटकर मंडी में बेचने की तैयारी में थे, तो 17 अगस्त 2026 को हुई अचानक तेज बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

खुले आसमान के नीचे भीगी लाखों की मेहंदी

17 अगस्त को दोपहर बाद सोजत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक काले बादल छाए और  बारिश शुरू हो गई। सोजत , सोजत रोड और ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के खेत-खलिहानों में खुले में रखे मेहंदी की फसल सूखने के लगभग 1 लाख से ज्यादा बोरे  पूरी तरह भीग गए।

किसानों के पास संभलने तक का मौका नहीं था। देखते ही देखते अच्छी क्वालिटी की हरी-सुनहरी मेहंदी काली और लाल पड़ गई।

    क्यों है यह नुकसान इतना बड़ा
मेहंदी व्यापारी भीगी हुई मेहंदी को कम दाम में खरीदते, क्योंकि भीगने के बाद उसमें से रंग निकल जाता है और उसकी गुणवत्ता खत्म हो जाती है। सूखी मेहंदी का जो भाव 4000 से 5,000 रुपये प्रति मन है, भीगने के बाद वही 1,500 से 3,000 में बिक रही।

एक पीड़ित किसान रामलाल ने रोते हुए कहा – “साहब, पहले ही बारिश कम होने से फसल आधी हुई। कर्ज लेकर फसल तैयार की थी। सोचा था इस बार दाम अच्छा मिलेगा तो कर्जा उतर जाएगा, लेकिन अब तो कर्ज और बढ़ गया। सरकार हमारी सुध ले।”

          किसानों की  बड़ी मांगें

  खरीद की गारंटी: सरकार भीगी हुई मेहंदी को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था करे, ताकि किसान पूरी तरह बर्बाद होने से बच सके।

सोजत की मेहंदी सिर्फ फसल नहीं, हजारों गरीब किसानों की रोजी-रोटी है। अगर समय रहते सरकार ने किसानों की नहीं सुनी तो मेहंदी नगरी के किसानों के सामने भूखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा।

बड़ी खबर – मेहंदी नगरी सोजत में किसानों पर टूटा आफत का कहर एक तरफ सूखे ने मारी फसल, दूसरी तरफ बेमौसम बारिश ने डुबोया किसानों का सपना – सोजत में 1 लाख से ज्यादा मेहंदी के बोरे भीगने से किसानों को करोड़ों का झटका

error: Content is protected !!