राकेश भटनागर सोजत,
सोजत, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोजत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर पर दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाए और मिठाई वितरित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “मोदी जी जिंदाबाद” एवं “भाजपा जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री मोहन जाट, सोजत भाजपा महामंत्री हीरालाल काठेर, मंडल उपाध्यक्ष दीपक पवार, मदन मोदी, डॉ. महेश सोनी, शहर मंत्री राकेश भटनागर, पवन दवे, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष नरपत राव, विनीत बलाई, राजेंद्र शर्मा, जवरीलाल बोराणा , राजू घांची,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




