सोजत में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

राकेश भटनागर,

सोजत, 18 सितंबर 2026। शुक्रवार को माली समाज भवन, वाटर वर्क्स रोड, सोजत सिटी में लायंस क्लब जोधपुर शकुंतला एवं भव्य चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन लायंस क्लब जोधपुर शकुंतला एवं ताराबाई देसाई चैरिटेबल थलर्मिक ट्रस्ट, जोधपुर के सहयोग से किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि प्रांत पाल लायंस क्लब लायन निशान जैन, भीलवाड़ा, संत श्री सागर बापू एवं गोपी किशन राठौड़ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जोनल चेयरमैन सुरेंद्र चौहान ने शिरकत की।

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में करीब 280 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान करीब 28 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इस अवसर पर भव्य चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम के अंतर्गत संत श्री सागर बापू द्वारा सत्संग का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।

आयोजन में लायंस क्लब की अध्यक्ष रोनीका चौहान, सचिव नरपत सिंह सोढ़ा, कोषाध्यक्ष नीलम सोनी तथा कैंप संयोजक संत श्री सागर बापू सहित क्लब के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबर – मेहंदी नगरी सोजत में किसानों पर टूटा आफत का कहर एक तरफ सूखे ने मारी फसल, दूसरी तरफ बेमौसम बारिश ने डुबोया किसानों का सपना – सोजत में 1 लाख से ज्यादा मेहंदी के बोरे भीगने से किसानों को करोड़ों का झटका

error: Content is protected !!