सोजत नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों ने किए आवेदन

:

राकेश भटनागर,

सोजत। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आज भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशियों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। भाजपा की ओर से कीर्ति राजेश तंवर को नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से बालमुकुंद गहलोत ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया।

दोनों प्रत्याशियों ने एसडीएम कार्यालय में उपखंड अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

भाजपा प्रत्याशी कीर्ति राजेश तंवर के आवेदन के दौरान भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, सोजत नगर पालिका प्रभारी अर्जुन पुरोहित, भंवरलाल सेणचा एवं राजेश तंवर, हीरालाल का ठेर, पार्षद टोनु, राकेश भटनागर, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा आवेदन किए जाने के बाद सोजत में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

सोजत में 80.25% मतदान के साथ निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, भाजपा के 40, कांग्रेस के 38 और 54 निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला — शाम 6 बजे तक 80.25 प्रतिशत मतदान, पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान

error: Content is protected !!