सोजत नगर पालिका अध्यक्ष बनीं कीर्ति राजेश तंवर, भाजपा को मिले 25 वोट

राकेश भटनागर

सोजत। नगर पालिका सोजत के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी कीर्ति राजेश तंवर ने 25 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी को 9 तथा निर्दलीय प्रत्याशी ऐश्वर्या सांखला को 6 मत प्राप्त हुए।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। नगर पालिका परिसर के बाहर बड़ी संख्या में सोजत शहर के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नगर पालिका के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी तथा पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

दोपहर करीब 1 बजे अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने पटाखे फोड़कर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, सोजत विधायक शोभा चौहान, नगर पालिका चुनाव प्रभारी अर्जुन पुरोहित, मेघाराम प परमार परमार, भंवरलाल सेंणचा, पूर्व जिला महामंत्री मोहन जाट, राजेश तंवर, हीरालाल कांठेर, गुणवंती मेहता, राजू भाई माली, एडवोकेट आनंदीलाल भाटी, प्रकाश भाटी, राकेश भटनागर, महेश सोनी, राजेंद्र शर्मा, मुकेश ओझा, जीतू भाई, ईश्वर सिंह नादावत, नरपत राव, राकेश खींची सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट

error: Content is protected !!