सोजत महोत्सव-2026: पुरुष वर्ग में मां जगदम्बा दल और महिला वर्ग में मां सावित्रीबाई फुले दल ने मारी बाजी।

राकेश भटनागर

सोजत। सोजत के 973वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सोजत महोत्सव-2026 के तहत रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के खेल मैदान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल छह टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, दमखम और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कड़े संघर्ष के बाद पुरुष वर्ग में मां जगदंबा दल तथा महिला वर्ग में मां सावित्रीबाई फुले दल ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

छह टीमों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बटोरी तालियां…

सोजत महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की चार टीमों—मां जगदंबा जी दल, संत पुरणदास जी दल, संत लिखमीदास जी दल एवं 7 स्टार्स दल ने हिस्सा लिया। वहीं महिला वर्ग में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई दल और मां सावित्रीबाई फुले दल के बीच मुकाबला हुआ। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, फुर्ती, रणनीति और टीम भावना का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरुष वर्ग में मां जगदंबा दल विजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में मां सावित्रीबाई फुले दल ने जीत दर्ज की।

BCM ग्रुप पाली ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत…

प्रतियोगिता का प्रायोजन BCM ग्रुप पाली की ओर से मगराज जैन ने किया। प्रायोजक की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि तथा उपविजेता टीम को 3,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के दौरान BCM ग्रुप पाली की ओर से अतिथियों एवं निर्णायक समिति के सदस्यों का साफा एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। इस पहल ने खिलाड़ियों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।

अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन…

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगराज जैन, सुरेश बाफना, बंकट मालवीय, अनोपसिंह लखावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार, सोजत महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं पार्षद जोगेश जोशी (लक्की भाई) तथा चेतन व्यास उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

आयोजन प्रभारी के रूप में ताराचंद टांक, पुष्पतराज मुणोत, चुन्नीलाल बोस, गंगासिंह सांखला एवं रवि मेवाड़ा ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निर्णायक समिति ने निभाई अहम भूमिका…

प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन में निर्णायक समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक के रूप में नारायणलाल कच्छवाह, मुकेश परिहार, नरपतराज गहलोत, प्रकाशसिंह सांखला, प्रेमचंद तंवर, हेमंत पालरिया, रमेश सांखला एवं सुनीता राठौड़ ने अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर लालचंद मोयल, महेंद्र मेहता, श्यामलाल व्यास, अशोक सेन, देवीलाल सांखला, सत्यनारायण गोयल, दिनेश मुणोत, माणकलाल माली, कैलाश चावला, सुधीर दवे, बहादुरसिंह खींची, विजय सिंह चौहान, गजेंद्रसिंह गहलोत, धनाराम परिहार, रसीद गौरी, अब्दुल समद राही, अकरम खान, राजेंद्र सोलंकी, तेजसिंह, रईस खान, भवानी चौहान, घनश्याम सांखला,प्रकाश राठौड़,महेन्द्र सिंह,जीगर, पारसमल प्रजापत एवं रमेश परिहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल…

सोजत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं एवं महिलाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला। सोजत महोत्सव समिति के सदस्यों, प्रायोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत महोत्सव में राजस्थानी-पंजाबी सुरों की धूम, सीमा मिश्रा और मनदीप रमाणा ने बांधा समां

सोजत दुर्ग की तलहटी में सजी सुरों की महफिल, लोकगीतों और लोकनृत्य पर देर रात तक झूमे दर्शक; 973वें स्थापना दिवस पर नगर पालिका ने कराया भव्य सांस्कृतिक आयोजन

सोजत महोत्सव में राजस्थानी-पंजाबी सुरों की धूम, सीमा मिश्रा और मनदीप रमाणा ने बांधा समां

सोजत दुर्ग की तलहटी में सजी सुरों की महफिल, लोकगीतों और लोकनृत्य पर देर रात तक झूमे दर्शक; 973वें स्थापना दिवस पर नगर पालिका ने कराया भव्य सांस्कृतिक आयोजन

शारदीय नवरात्रि आज विशेष: मां कालरात्रि की पूजा के बाद अष्टमी तिथि का शुभारंभ, जानिए माता रानी को कौन-सा भोग लगाएं और कैसे पाएं मां का आशीर्वाद

माता रानी की आराधना से घर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना, जरूरतमंदों की सेवा और कन्याओं का सम्मान करने से मिलता है पुण्य

error: Content is protected !!